मॉय टाइम्स टुडे । भाजपा नेता अक्सर अपने बयानों और हिंदूत्व के मुद्दे पर चर्चा में रहते हैं। इस बार बहुत ही हास्यास्पद मामला सामने आया है। भाजपा नेता नगर निगम के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने शौचालयों को भगवा रंग में रंगवा दिए। उसके ऊपर मंदिर के शिखर जैसा कुछ बनवा दिया। उसे हरे रंग से पुतवाकर अपना नाम लिखवा दिया। वो शायद भाजपा का प्रचार कर रहे थे पर हैरानी तो तब हुई जब एक महिला पूजा की थाली लिए चली आई। उसने शौचालयों को मंदिर समझ लिया था। इस मामले में जब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हां इतना जरुर है कि कुछ ही घंटे बाद टॉयलेट्स पर सफेद रंग किया जा चुका था। बहरहाल टायलेट एक प्रेमकथा की तरह हीं ये टॉयलेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।